फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Upset over harassment by girlfriend, youth commits suicide

Sonebhadra News: प्रेमिका के उत्पीड़न से क्षुब्ध युवक ने जान दी

Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Upset over harassment by girlfriend, youth commits suicide
शक्तिनगर। प्रेमिका की धमकी और बार-बार रुपये मांगने से परेशान प्रेम कुमार (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना मप्र के सिंगरौली में शुक्रवार को हुई। नाराज परिजनों ने शव को बैढ़न कोतवाली के गेट पर रखकर धरना दिया। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना था कि प्रेम कुमार की मौत की जिम्मेदार उसकी प्रेमिका है। कहा कि वह उसे अक्सर परेशान करती थी। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी प्रेमिका और उसके परिजनों पर परेशान करने का जिक्र है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। इसे पूरा न कर पाने पर उसने मौत को गले लगा लिया। कोतवाल अशोक सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed