फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Upset by not having to buy rice farmers burned

खरीद नहीं होने से खफा किसानों ने जलाया धान

Sun, 08 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 08 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Upset by not having to buy rice farmers burned
 बासमती धान की खरीद न होने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को किसानों ने बेलौड़ी डाक बंगले में बैठक कर धान खरीद की मांग उठाई। साथ ही बासमती का धान विरोध में जला दिया।
विज्ञापन


 चेताया कि यदि धान की खरीद नहीं शुरू हुई तो सभी किसान जिला मुख्यालय पर पूरा धान जला देंगे।  जिले में किसी भी क्रय केंद्र पर बासमती धान की खरीद नहीं हुई है, जबकि यूपी सरकार ने किसानों को आश्वस्त किया था
विज्ञापन


 कि इस बार बासमती की खरीद भी क्रय केंद्रों पर की जाएगी। अब सरकार की बेरुखी के खिलाफ किसान लामबंद होने लगे हैं। रविवार को बासमती धान खरीद किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक बेलौड़ी डाक बंगला पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बासमती धान की खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि इस मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से मिलेगा। किसानों ने मांग उठाई है

 कि उनका ऋण माफ किया जाए या बासमती धान की खरीद की जाए। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के काशी प्रांत के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।

यदि जिला प्रशासन बासमती धान की खरीद नहीं करता है तो जिला मुख्यालय पर सभी किसान अपना बासमती धान जला देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार के समक्ष किसानों की समस्या उठाई जाएगी।


इसके लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों से भी मिलेगा। बैठक के बाद किसानों ने विरोध के तौर पर बासमती धान जलाया। बैठक की अध्यक्षता रवि प्रकाश चौबे और संचालन जनार्दन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर चतरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाकांत पांडेय, विनोद सिंह, सुशील मिश्रा, राहुल सिंह, लवकुश पाठक, राज बहादुर सिंह, गुलाब मिश्रा, नथूनी सिंह, योगेंद्र बिंद, अमरेश चेरो आदि किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed