फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A community feast (bhandara) was organized following the idol immersion; devotees partook of the prasad.

Sonebhadra News: प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Fri, 23 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A community feast (bhandara) was organized following the idol immersion; devotees partook of the prasad.
डाला में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्तगण। - फोटो : Archive
डाला। नगर क्षेत्र के बाजार में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को बुधवार की देर शाम धूमधाम से विसर्जित किया गया। इसके पूर्व आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 33 वर्षों से पूजा पंडाल सजाया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापित कर चार दिवसीय महोत्सव मनाया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि बुधवार को विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चली आ रही परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए हजारों भक्तों ने शाम होते ही मां की प्रतिमा को ट्रेलर वाहन पर रखकर नगर भ्रमण करते हुए परासपानी तालाब में विसर्जित किया। इस उत्सव के समापन के बाद ही मां दुर्गा के अगले वर्ष फिर से आने की कामना की गई। इस दौरान सुधीर सिंह, दिनेश जैन, मुकेश जैन, गुड्डू पटेल, राकेश जायसवाल, सुभाष पाल, अवनीश देव पांडेय, अंशु पटेल, प्रशांत पाल, गोविंद भारद्वाज, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed