फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dominance of athletes from Bhatoliya at the Nyaya Panchayat-level sports competition

Sonebhadra News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भटौलिया के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dominance of athletes from Bhatoliya at the Nyaya Panchayat-level sports competition
करमा सिरसिया ठकुराई में बालीवाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत स्वयं
करमा। सिरसिया ठकुराई न्याय पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को खर्रा मोड़ स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, गोला प्रक्षेप, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, योग और वॉलीबॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भटौलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रवि भूषण सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी ने किया। वहीं, समापन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने और उन्हें मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में खर्रा मोड़ के गुलशन प्रथम और जडेरुआ के शुभम द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिरसिया ठकुराई की महिमा ने प्रथम और भटौलिया की अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गुलशन प्रथम और अमन द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम तथा महिमा द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गुलशन ने पहला और अमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में काजल प्रथम और रागिनी द्वितीय रहीं। 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में टिकुरिया के मनीष ने बाजी मारी, जबकि खर्रा मोड़ के सचिन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल प्रथम और रागिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गढ़ईगाढ़ के अंकित शर्मा ने बालक वर्ग में और छाया ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम और पूर्णिमा द्वितीय रहीं। गोला प्रक्षेप के बालक वर्ग में प्रदीप प्रथम और अमन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में वर्षा ने पहला और शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में टिकुरिया के समीर प्रथम और अमन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम तथा वर्षा द्वितीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में भटौलिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। केकराही से प्राप्त विवरण के अनुसार, बालिका वर्ग में भी भटौलिया की टीम विजेता रही। योग प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में भी भटौलिया के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में भटौलिया के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एसएन वर्मा, आशीष निरंजन, अमित कुमार सहित क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed