फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP: Ramdular Gond's assembly membership ended, Duddhi seat vacant from the date of sentencing.

UP: रामदुलार गोंड की विधानसभा सदस्यता समाप्त, सजा सुनाए जाने की तारीख से खाली है दुद्धी सीट

Sat, 23 Dec 2023 10:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 23 Dec 2023 10:08 AM IST
सार

विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के आदेश से जारी अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए रामदुलार गोंड को दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा और दस लाख जुर्माना की सजा मिलने के कारण विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Ramdular Gond's assembly membership ended, Duddhi seat vacant from the date of sentencing.
भाजपा विधायक रामदुलार गोंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म में दोषी करार दिए गए दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई है। देर शाम विधानसभा सचिवालय से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। दुद्धी सीट रामदुलार को सजा सुनाए जाने की तिथि 15 दिसंबर से रिक्त मानी जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के आदेश से जारी अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए रामदुलार गोंड को दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा और दस लाख जुर्माना की सजा मिलने के कारण विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया है। सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट से सजा सुनाए जाने की तारीख से दुद्धी सीट (403) रिक्त घोषित की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अब शीघ्र ही इस सीट पर आयोग उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। बता दें कि रामदुलार गोंड पर वर्ष 2014 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब उसकी पत्नी म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी गांव की प्रधान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने रामदुलार को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी सीट से प्रत्याशी बनाया था। सपा प्रत्याशी व दिग्गज आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड को हराकर रामदुलार विधायक चुना गया। दुद्धी सीट पर पहली बार भाजपा को यह जीत नसीब हुई थी, मगर दो साल के अंदर ही विधायक के अयोग्य करार दिए जाने से सीट रिक्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed