फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Police constable crushed by vehicle of cattle smugglers in sonbhadra

Sonbhadra: पुलिस पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल को पशु तस्करों के वाहन ने कुचला, हालत गंभीर

Tue, 13 Jun 2023 12:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के सीमावर्ती इलाकों में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार अलसुबह पशुओं से भरी पिकअप को रोकने के दौरान तस्करों ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
UP Police constable  crushed by vehicle of cattle smugglers in sonbhadra
रायपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के सीमावर्ती इलाकों में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार अलसुबह पशुओं से भरी पिकअप को रोकने के दौरान तस्करों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचल दिया। उसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों में वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, पशुओं को लेकर भागने में पिकअप सवार तस्कर सफल रहे। घटना के बाद पुलिस के अफसरों ने बिहार बॉर्डर से लगते इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


जिले की सीमा से होते हुए पशुओं को बिहार ले जाने में तस्करों का गिरोह सक्रिय है। तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बिहार जाने वाले तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर पिकेट लगाया है। जहां शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह में वैनी चौराहे पर तैनात सिपाही ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पन्नूगंज की ओर से दो पिकअप को तेज रफ्तार में आते देखा। पिकेट पर तैनात गाजीपुर के नंदगंज निवासी सिपाही संदीप कुमार (38) ने बैरिकेड्स से वाहनों को रोकने की कोशिश की, मगर बेखौफ पशु तस्कर कांस्टेबल को पिकअप से कुचलते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 14 साल पुराने मामले में बढ़ेंगी माफिया मुख्तार की मुश्किलें, गैंगस्टर केस में आज आएगा फैसला

कॉन्स्टेबल के पेट का बायां हिस्सा फटा

सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी नगवां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कॉन्स्टेबल के पेट का बायां हिस्सा फट जाने और शरीर के कई हिस्सो में गंभीर चोट के कारण स्थिति गंभीर देख डा. संदीप कुमार ने जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कॉन्स्टेबल की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed