फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP India's heart going faster growth: MP

यूपी भारत का हृदय, तेजी से हो रहा विकास: सांसद

Sun, 24 Jan 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
UP India's heart going faster growth: MP
कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस पर विभिन्न विभाग की लगी प्रदर्शनी - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटा गया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई। वकील राज के जादू ने लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद पकौड़ी लाल कोल, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, डीएम अभिषेक सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि यूपी भारत का हृदय है। यूपी का तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आवास, स्थानीय रोजगार, शुद्ध पेयजल, विद्युतीकरण, संपर्क मार्ग, जन स्वास्थ्य आदि को बढ़ावा देकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक किया जाए। जिले के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरीके से प्रयासरत है। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का गुणगान किया। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न दिया गया। करमा नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिले में वर्ष-2020 में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में ज्यादा नंबर पाने वाली 20 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, एनआरएलएम, मिशन शक्ति, खेल-कूद, युवा कल्याण, तीरंदाजी, उद्यान, कृषि, पशु पालन, श्रम, दुग्धा विकास, मछली पालन, कौशल विकास विभाग से लाभार्थियों व उत्कृष्ट उत्पादकों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। यहां एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ राम बाबू त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पोत्सायन, डीपीओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखी विभिन्न विभागों की योजनाएं
सोनभद्र। यूपी दिवस के मौके पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इसके जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। यहां जन स्वास्थ्य, पंचायत, मत्स्य विभाग, उद्यान, कृषि, एनआरएलएम, बाल विकास, श्रम, खादी ग्रामोद्योग, ग्रामोद्योग, शिक्षा, श्रम विभाग, पशु पालन, सेवायोजन, कौशल विकास मिशन आदि की प्रदर्शनी लगी। यहां सांसद, डीएम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना करते हुए शासन की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जन जागरूकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed