फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP election 2022 BJP alliance setback anupriya patel party Apna Dal S MLA Hariram Chero joins BSP from duddhi sonbhadra

UP Chunav 2022: चुनाव से पहले भाजपा गठबंधन को झटका, अपना दल एस के विधायक हरिराम चेरो बसपा में शामिल

Mon, 14 Feb 2022 04:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 04:03 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में दल-बदल का खेल जारी है। सोनभद्र के दुद्धी से अपना दल एस के विधायक हरिराम चेरो बसपा में शामिल हो गए।  2017 में अपना दल प्रत्याशी हरिराम चेरो ने सात बार के विधायक विजय सिंह गोंड़ को  हराकर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
UP election 2022 BJP alliance setback anupriya patel party Apna Dal S MLA Hariram Chero joins BSP from duddhi sonbhadra
अपना दल एस के विधायक हरिराम चेरो बसपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी में गर्माती सियासत के बीच सोमवार को सत्तारुढ़ भाजपा गठबंधन को झटका लगा है। सोनभद्र के दुद्धी से अपना दल एस के विधायक हरिराम चेरो बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड व मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल पन्नालाल ने नीला गमछा ओढ़ाकर हरिराम चेरो को बसपा की सदस्यता दिलायी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि हरिराम चेरो अब दुद्धी से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव से पहले अपना दल एस के विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।  विधानसभा क्षेत्रों की संख्या के हिसाब से दुद्धी (403) प्रदेश का अंतिम क्षेत्र है।
विज्ञापन


दुद्धी में कभी नहीं खुला भाजपा का खाता
हर बार की तरह इस बार भी यहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 2017 में अपना दल प्रत्याशी हरिराम चेरो ने सात बार के विधायक विजय सिंह गोंड़ को मात्र 1,085 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। अगर इस सीट के इतिहास पर गौर करें तो यहां पर आज तक भाजपा का खाता नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  बनारस में बेटे के नामांकन में पहुंचे ओपी राजभर, एंबुलेंस से आया एक प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें

पिछली बार जीते हरिराम चेरो भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल अपना दल एस के प्रत्याशी थे। इस बार सपा ने विजय सिंह गोंड़ को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिका की पत्नी बसंती पनिका को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा और बसपा ने अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed