{"_id":"6238a48742f247054351b115","slug":"up-board-s-question-paper-reached-the-district-now-being-sent-to-the-centers-sonbhadra-news-vns644192387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचा यूपी बोर्ड का प्रश्न पत्र, अब केंद्रों पर भेजा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचा यूपी बोर्ड का प्रश्न पत्र, अब केंद्रों पर भेजा जा रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी अब अंतिम दौर में है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र मुहैया कराए जा रहे हैं। कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच भी चुके हैं। केंद्रों पर डबल लॉक में प्रश्न पत्रों को रखा जा रहा है। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक तो दूसरी शिक्षक के पास रहेगी ताकि दोहरी निगरानी से पेपर लीक होने की कोई आशंका न हो। 24 मार्च से जिले के 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। विद्यालयों में सोमवार से प्रवेश पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है।
इस बार परीक्षा में 42,600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 23,886 और इंटरमीडिएट में 18,714 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में बालक 11,867 व बालिका 12,019 और इंटर में 9012 बालक व 9702 बालिकाएं हैं। शिक्षा विभाग की मानें तो माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रश्न पत्र् भेज दिए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं। केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। सभी केंद्रों पर तीसरी नजर में परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर परीक्षा के दौरान फोर्स भी तैनात रहेगी।
प्रवेश पत्र का वितरण शुरू
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्रों का भी वितरण शुरू हो गया है। होली से पहले ही केंद्रों पर प्रवेश पत्र भेज दिया गया था मगर अवकाश के चलते इसका वितरण नहीं हो पाया। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद छात्र-छात्रा प्रवेश पत्र लेने विद्यालयों पर पहुंचे। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में प्रवेश पत्र पाने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि यूपी बोर्ड से जिले में पश्न पत्र पहुंच चुका है। इसे कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर भेजा जा रहा है। इसे डबल लॉक में रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया है।