फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board: Practical examinations will be held at 108 centers

यूपी बोर्ड : 108 केंद्रों पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 24 Jan 2024 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Practical examinations will be held at 108 centers
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 108 केंद्रों पर शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 2 से 9 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षा होनी है। इसको लेकर बोर्ड की ओर से 108 केंद्र बनाए गए हैं। जहां सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए अलग-अलग इलाकों में कुल 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें सभी विकास खंडों के दस बीईओ के साथ दो अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। परीक्षा के लिए संबंधित 108 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए इसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। केंद्रों में जीजीआईसी दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कालेज ओबरा, राजकीय इंटर कालेज कोन, अनपरा, घोरावल सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से होनी हैं। इसके लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में होगी। - राजेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed