{"_id":"5b9bf8ba867a557f6c06862c","slug":"until-late-evening-devotees-look-forward-to-worshiping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में विराजे भगवान गणेश की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में विराजे भगवान गणेश की पूजा अर्चना
sonbhadra news
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ganesh puja
- फोटो : sonbhdra news
सोनभद्र-अनपरा। जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को धूमधाम से गणेश पूजा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में देर शाम तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़े। राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल, शीतला मंदिर व गुरुद्वारा के समीप पंडाल में विराज भगवान गणेश की पूजा की गई। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ।
एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में सर्व कल्याण की मंगल कामनाओं के साथ गणेश उत्सोत्सव का भव्य आयोजन टाउनशिप स्थित डा. अंबेडकर भवन में किया गया। गणेश पूजा आयोजन समिति द्वारा मंगलमूर्ति गणपति की विधि विधान के अनुसार प्रतिमा स्थापना नवग्रह पूजन उपरांत शुभ लग्नानुसार श्रीगणेश पूजन का अनुष्ठान किया गया।
श्री गणेश पूजन के मुख्य यजमान स्टेशन मुख्य महाप्रबंधक देवाषीष सेन सप्तनीक रहे । महाप्रबंधक संजय मिश्रा, विद्युत गृह के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा पूजन क्रिया में सहभागिता किया। पूजनोपरान्त गणेश स्तुति के सस्वर वाचन के बाद आरती-हवन के अनुष्ठान कर्मकाडी पुरोहितों द्वारा कराया गया। लोग मंत्रों के पाठ के दौरान भक्ति से ओत-प्रोत नजर आए। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया था। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।