फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Units shut down power generation due to technical fault

तकनीकी खराबी से इकाइयां बंद बिजली उत्पादन प्रभावित

Wed, 29 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Units shut down power generation due to technical fault
ओबरा। बीते 14 अक्तूबर 2018 को स्थानीय तापीय परियोजना के केबिल गैलरी में हुई अग्निकांड के दौरान सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई 200 मेगावाट की 12वीं इकाई 22 जनवरी को सिंक्रोनाइज करने के बाद सोमवार की शाम को तकनीकी गड़बड़ी से एक बार फिर बंद हो गई। 9वीं इकाई में भी मंगलवार की सुबह तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से करीब 160 मेगावाट पर बंद हो गई। इसके चलते ओबरा बिजली घर की 11वीं इकाई से करीब 145 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। बता दें कि 12वीं इकाई को सिंक्रोनाइज करने के लिए आगामी 15 फरवरी 2020 तक का समय दिया गया था, लेकिन परियोजना प्रशासन ने तय समय से पहले ही 12वीं इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया था।
विज्ञापन

22 जनवरी को 12वीं इकाई को सिंक्रोनाइज करने के बाद इकाई के सभी पहलुओं की जांच भी की जा रही थी। अग्निकांड में ओबरा की चार इकाइयां बंद हो गयी थी। 12वीं इकाई का कंट्रोल रूम, स्विच गेयर रूम एवं केबल गैलरी पूरी तरह जल गया था। इस नाते ओबरा परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया था। चारो इकाइयों को आग से पहुंचे नुकसान के कारण उन्हें चालू करना परियोजना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। परियोजना प्रशासन की देखरेख में भेल कंपनी ने कड़ी मेहनत कर नौवीं इकाई को घटना के 22 दिन बाद तथा 10वीं इकाई को एक माह में चालू करने में परियोजना प्रशासन कामयाब रहा। उसके बाद 11वीं इकाई को भी दो माह में ही चालू कर लिया गया था। इस संबंध में ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरपी सक्सेना ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इकाइयां बंद हुई हैं जिसे 48 घंटे के भीतर चालू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed