फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unipole will be installed at Collectorate turn, distance to neighboring states will be visible

Sonebhadra News: कलेक्ट्रेट मोड़ पर लगेगा यूनिपोल, दिखेगी पड़ोसी राज्यों की दूरी

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Unipole will be installed at Collectorate turn, distance to neighboring states will be visible
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास यूनिपोल पर दूसरी तरफ ये अंकित किया जाएगा।  स्रोत जागरूक पाठक
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग (कलेक्ट्रेट मोड़) के पास जल्द ही यूनिपोल लगाया जाएगा। डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर एसीपी टोलप्लाजा की तरफ से यूनिपोल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यूनिपोल पर रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने पर यूनिपोल पर सिंगरौली (मध्य प्रदेश) 111 किलोमीटर, गढ़वा (झारखंड) 137 किलोमीटर और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) 216 किलोमीटर की दूरी अंकित दिखाई देगी। वहीं चोपन की तरफ से रॉबर्ट्सगंज आने पर यूनिपोल के दूसरी ओर मिर्जापुर 72 किलोमीटर, वाराणसी 90 किलोमीटर और प्रयागराज 183 किलोमीटर की दूरी लिखी जाएगी। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर यह यूनिपोल लगाया जा रहा है। टोल प्लाजा की ओर से यूनिपोल लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है और कलेक्ट्रेट मोड़ के पास बेस निर्माण का काम चल रहा है। एसीपी टोलप्लाजा के पेट्रोलिंग इंचार्ज सदानंद यादव के अनुसार जल्द ही यूनिपोल स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रशासनिक निर्देश पर कराया जा रहा है, जिससे बाहरी जिलों और राज्यों से आने-जाने वाले लोगों को दूरी संबंधी स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed