{"_id":"61fbde790428204af86d3091","slug":"under-the-campaign-kisan-ganga-emphasis-was-given-on-modern-farming-and-increasing-income-sonbhadra-news-vns636716253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहिम किसान गंगा के तहत आधुनिक खेती और आय बढ़ाने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहिम किसान गंगा के तहत आधुनिक खेती और आय बढ़ाने पर दिया गया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल की मुहिम किसान गंगा के तहत एनसीएल व आईआईटी बीएचयू इंक्यूबेशन सेंटर की टीम ने बृहस्पतिवार को बिरकुनियां व आसपास के किसानों के घर घर जाकर खेती-बाड़ी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। बुधवार को भी टीम ने बिरकुनियां गांव स्थित एनसीएल सेटेलाइट सेंटर पर किसानों से संवाद किया था।
दो दिवसीय संवाद में टीम ने कृषि पर निर्भर आदिवासी किसानों की जमीनी हकीकत, कृषि संबंधी समस्याओं और उनकी खेती के ज्ञान को बेहतर ढंग से समझा। इस दौरान किसानों के साथ मौसमी फसलों, स्थानीय कृषि व वन उत्पादों, औसत कृषि उपज, उपज को बाजार तक पहुंचाने, किसानों की आय में वृद्धि, सिंचाई के स्रोत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। टीम ने बताया कि बिरकुनिया एग्री क्लीनिक की मदद से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, पौधों तक पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित कर उपज बढ़ाने, कीट प्रबंधन, फसल की गुणवत्ता व बेहतर रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन व संभव तकनीकी मदद दी जाने की योजना है। आधुनिक तकनीकी जैसे ड्रोन का खेती में उपयोग, कृषि विशेषज्ञों की सलाह, एकीकृत कृषि मॉडल के विकास, खाद्य प्रसंस्करण इत्यादि के माध्यम से किसानों का आय बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। मुहिम किसान गंगा के तहत प्रत्यक्ष रूप से कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायन दुबे ने बिरकुनिया सेंटर का दौरा कर मुहिम किसान गंगा को आगे बढ़ाने केे लिए दिशा निर्देश दिए थे।