फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Under Operation Muskan, the stray Golu was reunited with his family members

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटके गोलू को परिजनों से मिलाया

Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Under Operation Muskan, the stray Golu was reunited with his family members
चोपन। थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा इलाके से भटकते मिले गोलू (6) को शुक्रवार को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। भटकता बालक पीआरवी पुलिस को तेलगुड़वा इलाके में मिला था। काफी छोजबीन के बाद परिजनों के बारें में पता चला, इसके बाद बालक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। चोपन थाने के उपनिरीक्षक कृष्णावतार सिंह ने बताया कि तेलगुड़वा में भटकते मिले बच्चे से जानकारी ली गई तो उसने अपना नाम गोलू बताया। खुद को ओबरा का रहने वाला बताया। इस संबंध में अन्य कोई जानकारी न मिलने पर उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ बच्चे को लेकर ओबरा कस्बे में खोजबीन कर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। काफी खोजबीन के बाद ओबरा के सेक्टर नंबर 10 में बालक के परिजनों के होने की संभावना होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने उक्त बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों तथा आमजनमानस ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।ऑपरेशन मुस्कान की पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी राजेश यादव, पीआरवी 1247 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल रविन्द्रनाथ पांडेय, आरक्षी उपेन्द्रनाथ गोड़ व चालक अनिल मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed