फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled truck crushed the seven , two killed

बेकाबू ट्रक ने सात को कुचला, दो की मौत

Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed the seven , two killed
रोडवेज के पास बुुधवार की शाम को अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में ट्रक की चपेट में महिला समेत सात लोग आ गए। घायल महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायलों में अधेड़ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद चोपन बाजार में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो को वाराणसी के लिए रेफर किया। दूसरी तरफ घटना से नाराज नगरवासियों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। जाम करने वाले चेतक कंपनी पर सर्विस सड़क न बनाने का आरोप लगाए।
विज्ञापन



उन्होंने अविलंब सर्विस रोड बनवाने व मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे देने की मांग की। थानाध्यक्ष चोपन रविंद्र भूषण मौर्य ने समझाबुझा कर आवागमन बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांय चार बजे डाला से गिट्टी लोड कर वाराणसी की तरफ जा रहा एक ट्रक चोपन कस्बे में स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचकर अनियंत्रित हो गया। ट्रक सामने खड़ी एक बोलेरो को घसीटते हुए आगे बढ़ा तो बोलेरो की चपेट में एक आटो और पांच बाइक भी सड़क पर घसीटने लगे।


दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में सड़क के किनारे खड़े कई लोग और बाइक सवार दो इंजीनियर आकर लहूलुहान हो गए। कुछ दूरी पर चालक ट्रक खड़ा कर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।


घटनास्थल पर चोपन के हाइडिल कालोनी निवासी गीता की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस का सहयोग से एंबुलेंस से चोपन रेलवे में तैनात घायल अवर अभियंता राजेश (50), सहायक अवर अभियंता मंगल (40), चोपन निवासी सुनील (26), मनोज दूबे (38), ओबरा निवासी विजय (40), राबर्ट्सगंज निवासी जयराम (39) और झारखंड के पलामू निवासी कमला देवी (60) को अस्पताल भेजा गया।


घटना से नाराज बाजारवासियों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोग चेतक कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। जामस्थल पहुंचे थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और शव को कब्जे में लेकर जाम करने वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।



लोगों का आरोप था कि चेतक कंपनी की लापरवाही का परिणाम है कि दुर्घटना हुई। उनकी मांग थी कि नगर क्षेत्र में अवरुद्ध सर्विस लेन को तुरंत दुरुस्त कराया जाए। साथ ही मृतकों के आश्रितों  और घायलों को मुआवजा दिया जाए। एसओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed