फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled car hits electric pole, riders safe

Sonebhadra News: अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, सवार सुरक्षित

Fri, 11 Apr 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits electric pole, riders safe
डाला। स्थानीय चौकी अंतर्गत तेलगुड़वा में शुक्रवार को तेज रफ्तार टीयूवी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन व्यक्ति बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार टीयूवी कार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर परासपानी से तेलगुड़वा की तरफ जा रही थी। तेलगुड़वा से करीब एक किमी पहले अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। कार सवार दुद्धी के कटौली निवासी संतोष कुमार, मझौली निवासी रामचंद्र और झारोकला निवासी नित्य नारायण बाल-बाल बच गए। तीनों चोपन के कोटा टोला पतगड़ी क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम से होकर रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। कार में अचानक ब्रेक लग गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई थी। खंभा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि परासपानी उपकेंद्र से जुड़े कोटा आदि ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed