फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled car collides with parked truck, condition of five critical

Sonebhadra News: अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकराई, पांच की हालत गंभीर

Fri, 10 May 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with parked truck, condition of five critical
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के मद्धुघुटरा गांव के समीप अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर व पोखरा गांव निवासी कुछ युवक बृहस्पतिवार को वाराणसी घूमने गए थे। सभी शुक्रवार की भोर में कार से घर लाैट रहे थे। मद्धुघुटरा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में कार सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पोखरा निवासी मंशा राम (20), इंद्रजीत (22), चैनपुर निवासी मनीष (26), अवधेश (22), अमित (23) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रामफल (21) का उपचार बभनी सीएचसी में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed