फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bus collides with tree, five people injured

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, पांच घायल

Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus collides with tree, five people injured
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार को बीजपुर से रेनुकूट जा रही बस के जमतिहवा नाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा म्योरपुर सीएचसी मे भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे बीजपुर से रेनुकूट जा रही बस के जमतिहवा नाला के पास अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार उमेश पुत्र (25) वंशरूप, तुलिया देवी (60) पत्नी गुलाब यादव, राजपाल (24) पुत्र शिव कुमार, भागवत (50) पुत्र बंसतधारी, दल्लू यादव (35) पुत्र गोपीचंद सभी निवासी डडीहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती किया गया। घायल राजपाल के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठे थे। बताया बस जैसे ही जमतिहवा नाला के पास पहुंची बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। बस का ड्राइवर जब तक कुछ कर पाता बस पेड़ में टकरा गई। घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया एक घायल के हाथ में चोट है तथा दो लोगों के सीने में गंभीर चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed