{"_id":"67476063d939fec0090b07be","slug":"uncontrollable-highway-crushes-brothers-riding-bike-one-dead-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120971-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तीनताली गांव के पास बुधवार को बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवा लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी नंदलाल मौर्य का पुत्र अजय (28) अपने छोटे भाई विजय (22) को साथ लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज आ रहा था। तीनताली गांव के पास बेकाबू हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहा दूसरा हाईवा उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं विजय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा पावर हाउस के समीप बुधवार की दोपहर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी अमरावती कोल सड़क किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मौके पर पहुंचे परिजन शव ले कर घर चले गए।