फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable bike collides with divider, youth dies

बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike collides with divider, youth dies
रेणुकूट सड़क दुर्घटना में मृतक: वरूण चौधरी (फाईल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पिपरी निवासी दो युवक वरुण चौधरी (19) वर्ष पुत्र अरुण चौधरी और रोहित सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह किसी कार्य से पिपरी से मुर्धवा की ओर बाइक से जा रहे थे। एक कुत्ते के अचानक सामने आ जाने से वे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर गिर गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वरुण को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल दूसरे युवक रोहित का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed