Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umamaheshwar was decorated with Bela-Madar flowers

Sonebhadra News: बेला-मदार के फूलों से हुआ उमामहेश्वर का शृंगार, 10 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 14 Jul 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Umamaheshwar was decorated with Bela-Madar flowers
सावन माह के प्रथम सोमवार पर जिले के शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। शिवद्वार धाम में 2500 कांवड़ियों समेत 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव, वीरेश्वर महादेव, बरेला महादेव, सोमनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में पूरे दिन भक्तों की कतार लगी रही। दूध, जल, भांग, धतुरा, बेलपत्र अर्पित करते हुए भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शिवद्वार धाम में उमामहेश्वर की प्रतिमा का बेला, मदार के फूलाें से श्रृंगार किया गया। माता पार्वती को हरी साड़ी और भगवान शिव को सफेद वस्त्र अर्पित कर षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांग धतूरा के साथ छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, अजय गिरि, सतीश गिरि और शिवराज गिरि ने उमामहेश्वर की प्रतिमा व शिवलिंग का श्रृंगार के बाद मंगला आरती की।
रात्रि ढाई बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। देर शाम तक दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि करीब 2500 कांवड़ियों समेत 10000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार नटवर सिंह, सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, शिवद्वार चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव के नेतृत्व में शाहगंज, करमा थानों की फोर्स, पीएसी के जवान मौजूद रहे।
उधर, रॉबर्ट्सगंज के बरेला महादेव, वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ महादेव, बैजू बाबा मंदिर में भी पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला बना रहा। चुर्क: रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भक्त सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों ने करीब आठ सौ मीटर ऊंची पहाड़ी पर पैदल चलकर पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया।
बीजपुर: अजीरेश्वर महादेव मंदिर, रिहंदेश्वर महादेव, झाड़ेश्वर महादेव मंदिर, बेड़िया हनुमान मंदिर, प्राचीन दुदहिया माता मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग चढ़ाकर प्रार्थना की।
बोल बम के उदघोष के साथ 20 किमी पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धालुओं ने अजीरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।जरहा मेले में मंदिर समिति परमार्थ ट्रस्ट के संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य त्रिभुवन नारायण सिंह, ब्रह्म नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, गणेश शर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल, दीपक सिंह आदि सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।

कतारों में लगकर भक्तों ने किया जलाभिषेक
सावन के पवित्र पावन माह में प्रथम सोमवार को सोमनाथ शिव मंदिर गोठानी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भोले बाबा को जलाभिषेक के लिए सैकड़ों महिला-पुरुष कतार में खड़े होकर बारी-बारी जलाभिषेक करते रहे। भक्तों ने सोन नदी से जल उठा कर बाबा सोमनाथ का जलाभिषेक किया।
जुगैल एसओ नागेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस पीएसी मुस्तैद रही। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली क्षेत्र के शिव पहाड़ी, गोरखेश्वर महादेव मंदिर, जुड़वनिया स्थित शिवमंदिर, रेघड़ा महादेव मंदिर, केवड़िया बाबा पहाड़ी मंदिर, गल गली पहाड़ी स्थित शिवालय सहित हीराचक, पीपरडीह, पतरिहा, जोरुखाड़ आदि गांवों में शिवालयों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
उधर, डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। वैष्णो मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं शिव पार्वती अमर गुफा में भक्तों ने गोठानी से जल लेकर कांवड़ यात्रा निकाली।


शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
शक्तिनगर क्षेत्र के शक्तेश्वर मंदिर व कोहरौलिया गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रावण माह के प्रथम सोमवार प्रातः काल से देर शाम तक भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया।

कौहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी रामचंद्र गिरि ने बताया कि मंदिर समिति सदस्य भक्तों सुविधाजनक दर्शन पूजन के लिए दिन जुटे रहे। बीना काॅलोनी शिव मंदिर, सीएचपी शिव मंदिर, चंदुआर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर, घरसड़ी शिव मंदिर, बांसी एसआरटी शिव मंदिर सहित क्षेत्र भर के शिवालय में भक्तों-श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed