Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transfer of two Tehsildars, one Naib Tehsildar, and five BDOs to other districts

Sonebhadra News: दो तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार और पांच बीडीओ का गैर जनपद तबादला

Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Transfer of two Tehsildars, one Naib Tehsildar, and five BDOs to other districts
सोनभद्र। दो साल से अधिक समय तक रॉबर्ट्सगंज तहसील में तैनात रहे तहसीलदार अमित सिंह का आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है। सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद डीएम चर्चित गौड़ ने उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया। दुद्धी के तहसीलदार अंजनी गुप्ता का भी गैर जनपद तबादला हुआ है। उन्हें गोरखपुर में तैनाती दी गई है। वहीं, अमेठी में तैनात तहसीलदार राहुल सिंह द्वितीय को सोनभद्र भेजा गया है। लंबे समय से सोनभद्र में तैनात नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार का भी गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। कुछ माह पहले ही उन्हें दोबारा रॉबर्ट्सगंज तहसील में तैनाती मिली थी। अब उन्हें गाजीपुर भेजा गया है। वहीं, आजमगढ़ में तैनात नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार द्वितीय और गाजीपुर में तैनात नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सोनभद्र में तैनाती दी गई है। इसी तरह ग्राम्य विकास विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक, करमा के बीडीओ गुरूशरण श्रीवास्तव को देवरिया और घोरावल के बीडीओ नितिन कुमार को मिर्जापुर भेजा गया है। चोपन में तैनात बीडीओ अजीत कुमार यादव और म्योरपुर में तैनात रामविशाल चौरसिया को बस्ती में तैनाती दी गई है। चतरा के बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना का तबादला कुशीनगर किया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर में तैनात बीडीओ विजय सिंह, मिर्जापुर में तैनात मुनीश कुमार सिंह, रायबरेली में तैनात सुनील कुमार सिंह और चंदौली में तैनात शशिकांत पांडेय व अनिल कुमार को सोनभद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed