{"_id":"634d50701b888b12374a1630","slug":"uco-bank-s-branch-manager-co-manager-including-five-accused-of-fraud-sonbhadra-news-vns679427645","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक के शाखा प्रबंधक, सह प्रबंधक समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूको बैंक के शाखा प्रबंधक, सह प्रबंधक समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
घोरावल। यूको बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक, सह प्रबंधक, कैशियर समेत पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सभी ने धोखाधड़ी कर किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए हैं। संबंधित किसान ने इस पर आपत्ति जताई तो उसके साथ अभद्रता भी की गई। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगई निवासी सूरज कुमार पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कृषि कार्य के लिए उसने यूको बैंक की घोरावल शाखा से अपनी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसके बाद भाई के साथ मिलकर उसने पांच सितंबर को एक लाख रुपये खाते से निकाले। शेष रकम निकालने के लिए वह 13 सितंबर को वह अपने भाई ओमप्रकाश और पत्नी मालती देवी के साथ बैंक पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने 45 हजार रुपये का फार्म भरा और कैशियर को दिया। कैशियर राहुल ने भरे गए निकासी फार्म को लेकर सह प्रबंधक के पास भेज दिया। सह प्रबंधक ने कहा कि अभी खतौनी पर लोन अंकित नहीं हुआ है, दो दिन बाद आना। यह कहकर निकासी पर्ची अपने पास रख ली। दो दिन बाद 16 सितंबर को वह बैंक पहुंचा तो सह प्रबंधक, कैशियर और उनके सहयोगी युसूफ ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और कहा कि तुम पैसा ले जा चुके हो, यहां कोई पैसा नहीं है। इस पर उसने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा ताकि पता चल सके कि पैसे की निकासी किसने की है, लेकिन धमकी देकर भगा दिया गया। आरोप है कि अगले दिन किसान के घर आकर मामले से जुड़े प्रबंधक नितेश ने भी इसे लेकर धमकी दी। कोतवाली प्रभारी गोपालजी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधक नितेश, सह प्रबंधक, कैशियर राहुल, युसूफ और एक अन्य के खिलाफ धारा जालसाजी, गाली-गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, बैंक प्रबंधन ने इस मामले में स्थानीय स्तर पर किसी टिप्पणी से इंकार किया है।
डीलरशिप दिलाने के नाम पर हड़प लिए पांच लाख, केस दर्ज
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने कानपुर की एक फर्म के संचालक पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नगर के एक व्यापारी को डीलरशिप दिलाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए गए। बाद में रुपये मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कानपुर के पनकी निवासी राधा मोहन गुप्ता की अगरबत्ती बनाने की कंपनी है। इसकी डीलरशिप दिलाने के नाम झांसा देकर उससे खाते में पांच लाख रुपये नवंबर 2019 में जमा कराया गया। इसके बाद न तो माल भेजा गया और न ही रुपये वापस किए गए। उसने रुपये मांगे तो टाल-मटोल किया जाने लगा। इसी दौरान कोरोना काल शुरू हो गया। कोरोना बीतने के बाद फिर रुपये मांगने पर धमकी दी जाने लगी। उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम आरोपी राधा मोहन गुप्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।