{"_id":"575866584f1c1b70359c540b","slug":"typhoon-flew-shed-fallen-trees-huge-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से शेड उड़े, पेड़ गिरे, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से शेड उड़े, पेड़ गिरे, भारी नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में आंधी से गिरी छप्पर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात आई आंधी से कई घरों के शेड उड़ गए और पेड़ भी टूटकर गिर गए। इसकी वजह से भारी पैमाने पर क्षति हुई है। सबसे ज्यादा क्षति केवली गांव में हुई। वहीं काफी संख्या में कौवों की भी मौत होने से लोग आश्चर्य में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
केवली गांव के पूर्व प्रधान गुलाब मौर्य के गौशाला और घर के छत की लगभग 35 लोहे और 50 सीमेंट के शेड तूफान में उड़ गए। दो गायों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भाजपा नेता केपी मौर्य के घर के छह कमरों का सीमेंट की लगभग 120 शेड तूफान में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। गौशाला के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। गुलाब मौर्य ने क्षेत्रीय लेखपाल रामचरित्र और केपी मौर्य के पिता राममूरत ने घोरावल एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
वहीं खुटहा गांव निवासी सदाशंकर ओझा के गौशाला की टीन शेड उड़ गई। इसके अलावा मुंगेहरी, खाख, केवटा, विसुन्धरी गांवों में तूफानी चक्रवात से क्षति हुई है। चक्रवात की वजह से सारी रात बिजली आपूर्ति भी ठप रही। तूफान से केवली गांव में सैकड़ों की तादात में कौवों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह लोग एक साथ सैकड़ों की तादात में मरे कौवों को देख आश्चर्य में पड़ गए।
विज्ञापन
वन दरोगा त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने बताया कि जब आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है तो कौवे भीग जाते हैं। इसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह का कहते हैं कि अत्यधिक गर्मी की वजह से पानी के अभाव में कौवों की मौत हो सकती है।