{"_id":"63ff7f2d375422e63f0fadd7","slug":"two-youths-riding-a-bike-were-injured-after-being-hit-sonbhadra-news-c-20-1-85271-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर
विज्ञापन
बभनी। थानान्तर्गत बभनी-सागोबांध संपर्क मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे खैरडीह गांव के पास अनियंत्रित कार विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को धक्का मारते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के बरवे गांव निवासी विवेक कुमार(12) पुत्र अशोक कुमार और संदेश (16) पुत्र बिहारीलाल निवासी दरनखाड़ के साथ बाइक से जा रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे ही खैरडीह गांव के पास पहुंचे, इसी समय सांगोबांध की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को धक्का मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना में बाइक सवार विवेक व संदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक के मुताबिक घायल विवेक कुमार का दाहिना पैर व बायीं हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं संदेश कुमार के सर मे गहरी चोट है। अधीक्षक डाक्टर फिरोज आबेदीन ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार सवार चालक अमरेश त्रिपाठी व पिन्टू बिन्द बाल-बाल बच गये। घटनास्थल पर पहुंची बभनी थाने की पुलिस ने कार को थाने ले आई व घायलों जानकारी ली।
बस और बाइक की टक्कर मे युवक गम्भीर रूप से घायल
रेणुसागर। अनपरा थानाक्षेत्र के करहैयां मे बुधवार को बाइक और रोडवेज की टक्कर मे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बुधवार की दोपहर यूपी रोडवेज की बस शक्तिनगर से सवारी लेकर वाराणसी जा रही थी। लालचंद पुत्र सोमनाथ उम्र 21 वर्ष, निवासी मोहलाइनसोत, कुल्डोमरी रेणुकूट से अनपरा की ओर आ रहा था, जैसे ही दोनो करहैयां पहुंचे तो आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार घायल हो गया। एक को हल्की चोट आई लेकिन दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 ऐंबुलेन्स को दी। सूचना पर पहुंची ऐंबुलेन्स ने गम्मीर रूप से घायल लालचंद को संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।