फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   two young man died and for youth injured road accident in sonbhadra

सोनभद्र में दर्दनाक हादसेः दो युवकों की मौत, चार घायल, बिलख पड़े परिजन; बाइक पर सवार थे तीन-तीन लोग

Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में हुए दो हादसों के बाद मृत युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन सवारी चलने के लिए उन्हें कई बार मना किया गया था। सोमवार को हुए दर्दनाक हादसों में चार युवक घायल भी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो युवकों इलाज जारी है।

विज्ञापन
two young man died and for youth injured road accident in sonbhadra
मौके पर मौजूद पुलिस और मृतक की फाइल फोटो।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुद्धी के मनबसा में पर सड़क पर अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई तो करमा के भरकवाह गांव में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन


पहली घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में बीती रात बभनी से बरात आई थी। बरात में शामिल होने के बाद बभनी निवासी कौशल किशोर (23) पुत्र धनुक प्रसाद, उसका साथी हीरालाल व जयपाल एक बाइक से सोमवार की सुबह घर लौट रहे थे। मनबसा गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशल किशोर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, करमा थानांतर्गत मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर भरकवाह गांव के समीप बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी अजय प्रकाश, सजोर निवासी गोविंद व रामपुर बरकोनिया के धर्मदासपुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां अजय प्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed