फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two women killed in the accident

हादसे में महिला समेत दो की मौत

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two women killed in the accident
बस हादसा - फोटो : अमरउजाला
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के घरवाले मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  बुधवार की सुबह करीब छह बजे बट गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी  चिंता (45) पत्नी रामकृत कुशवाहा घक्का मार दिया ।
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मधुपुर की ओर से महिला पैदल सुकृत की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, यहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव के पास हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर हुई।
विज्ञापन


ट्रक से दबकर दूसरे ट्रक के खलासी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जौनपुर जिले के मछली शहर थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी मृतक खलासी जगई (50) पुत्र अहिबरन राम अपने ट्रक का शीशा साफ कर रहा था। उसी वक्त सामने खड़े एक ट्रक का चालक वाहन को बैक करते वक्त जगई के ट्रक में धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से गंभीर रूप घायल हो गया। हालांकि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed