{"_id":"65302d4436608bfee70e7ef4","slug":"two-thousand-workers-from-every-state-will-go-to-soraon-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-4841-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हर विस क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे सोरांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हर विस क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे सोरांव
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रयागराज के सोरांव में होने वाले सम्मेलन के सफलता की रुपरेखा बनाई गई। निर्णय किया गया कि सम्मेलन में हर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता सोरावं जाएंगे।
संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को सोरांव में होने वाले सम्मेलन में जिले के प्रत्येक विधानसभा से लगभग दो हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। विधानसभा संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल संयोजक इस दायित्व को पूरा करें। अनुसूचित वर्ग के डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, वकील, शिक्षाविद सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग को सम्मेलन के लिए जरूर आमंत्रित करें।
विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि बाबा साहब की परिकल्पना को भाजपा सरकार साकार कर रही है। मोदी सरकार ने अंत्योदय को ध्यान में रखकर कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसका लाभ समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को मिल रहा है। जिला संयोजक रामनरेश पासवान ने सभी से सम्मेलन में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की। अध्यक्षता सरजू बैसवार व संचालन पन्नालाल पासवान ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, मणिकर्णिका कोल, दीपचंद्र महतो शामिल रहे।