फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two thousand MW fall in electricity demand

बिजली की मांग में दो हजार मेगावाट की गिरावट

Fri, 04 Feb 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Two thousand MW fall in electricity demand
आसमान में छाये बादलों और बूंदाबांदी के कारण तापमान बढ़ने से प्रदेश में बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम के साथ न्यूनतम मांग में कमी आई है।
विज्ञापन

ठंड के जोर पकड़ने के दौरान पिछले कई दिनों से सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 19 हजार मेगावाट के ऊपर बनी हुई थी। लेकिन बृहस्पतिवार रात में हुई बूंदाबांदी और बादलों की घेराबंदी के कारण मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। ठंड का असर कम हो जाने से मांग में दो हजार मेगावाट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह तक जहां अधिकतम मांग 17025 मेगावाट रही। वहीं न्यूनतम मांग भी लुढ़ककर 8540 मेगावाट पहुंच गई। हालांकि सर्द हवाओं के कारण दिन में भी गलन रहने से मांग 12 हजार मेगावाट के करीब बनी रही। इसे देखते हुए जहां अनपरा व लैंको की सभी इकाइयों को फुल लोड पर चलाया जा रहा है। वहीं रिहंद हाइड्रो के भी पांच टरबाइनों को लोड पर ले लिया गया है। मौसम के रुख को देखते हुए पीक ऑवर में एक बार फिर से बिजली की मांग में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed