{"_id":"5fca7eaa8ebc3ecfa341119e","slug":"two-students-dead-due-to-balkar-s-grip-one-serious-sonbhadra-news-vns5617088104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलकर की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलकर की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
अनपरा। बैरपान गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर धनवार मोड़ पर शुक्रवार को अनियंत्रित बलकर के टक्कर से स्कूटी सवार डीएवी अनपरा के दो छात्रों की मौके मौत हो गई। एक अन्य छात्र की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। तीनों छात्र एक ही स्कूटी पर सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। तीनों में किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना से मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
डीएवी अनपरा में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एचएससीएल कालोनी निवासी राकेश गुप्ता (17) पुत्र श्याम बिहारी, निखिल गुप्ता (16) पुत्र अमित गुप्ता और ध्रुव शुक्ला (16) पुत्र कौशल शुक्ला शुक्रवार को घर से 11 बजे विद्यालय में साइंस की परीक्षा देने के लिये स्कूटी से निकले थे। लेकिन तीनों विद्यालय न जाकर पिपरी बांध घूमने चले गए। लौटते समय दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे जैसे ही वे बैरपान के धनवार मोड़ के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे राख ढोने वाले बलकर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में निखिल और अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं स्कूटी पर सवार तीसरा छात्र ध्रुव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने ध्रुव को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद निखिल और राकेश का शव परिजनों ने घटना स्थल पर रख कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। दोपहर पौने तीन बजे से लगा जाम करीब साढ़े छह बजे तक चला। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह, पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा, शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथलेश मिश्रा सहित अनपरा, पिपरी, शक्तिनगर तीनों थानों की फोर्स पहुंच गई। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने परिजनों और मौजूद लोगों को समझा बुझाकर शाम करीब साढ़े छह बजे जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।