{"_id":"5813941e4f1c1b6779bc1a54","slug":"two-robbers-cede-its-prey-seized-rs-4-600","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे दबोचे लूट के 4600 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लुटेरे दबोचे लूट के 4600 रुपये बरामद
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के बोदार गांव के पास शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस बैंकमित्र से लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए 65 हजार में से 4600 रुपये बरामद हुआ है। इन पर झारखंड में लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
यह जानकारी राबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी मुख्यालय सीपी शुक्ला ने पत्रकारों को दी। बताया कि पकड़े गए लुटेरे झारखंड के गढ़वा जिले नगर ऊटारी थाना के गरबांध गांव निवासी मुन्ना पासवान और अरूण पासवान हैं। असलहे के बल पर 21 अक्तूबर को सिंगा गांव के पास बागेसोती गांव निवासी छविनाथ से लूटपाट करने के बाद फरार हो गए थे। इस मामले में कोन थाने में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पिछले सप्ताह बैंकमित्र से लूटपाट करने वाले बदमाश बोदार गांव के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और लूट का 46 सौ रुपये मिला।