{"_id":"66c37970e5bc24673707a737","slug":"two-real-brothers-who-came-to-their-maternal-home-died-due-to-drowning-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-116897-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ननिहाल आए दो सगे भाइयों की बंधी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ननिहाल आए दो सगे भाइयों की बंधी में डूबने से मौत
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के भुक्कु टोला में बंधी में डूबने से रक्षाबंधन के दिन दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई ननिहाल आए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के भुक्कु टोला में नहाते समय डूबने से प्रेमलाल (7) व उसके छोटे भाई प्रह्लाद (6) पुत्रगण देवशरण निवासी चांगा की मौत हो गई। दोनों अपने ननिहाल अपनी मां के साथ राखी बांधने के लिए रविवार को आए थे।
मौत के बाद रक्षाबंधन त्योहार की खुशियां भी मातम में बदल गई। बच्चे रविवार को अपनी मां संगीता देवी के साथ मामा के घर सुपाचुआ गांव में आए थे। मृतकों के मामा धर्मराज ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बच्चों के साथ खेलते-खेलते दोनों बंधी के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कपड़ा निकालकर नहाने लगे। थोड़ी ही देर में दोनों डूबने लगे। इस पर एक महिला ने हो हल्ला कर लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वह दोनों डूब चुके थे।
संगीता के चार बच्चों में यह दोनों बीच के थे। सबसे बड़ा पवन, प्रेमलाल, प्रह्लाद फिर एक छोटू था। दोनों बीच के बच्चों की मौत हो गई है।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
नाना ने बच्चों को बंधी तरफ जाने से किया था मना
सुपाचुआ गांव के भुक्कु टोला में दो बच्चों की हुई मौत के पूर्व नाना रामकिशुन ने उन्हें बंधी की ओर जाने से मना किया था। इसके बाद रामकिशुन निश्चित हो गए कि बच्चे उधर नहीं गए होंगे। मगर, जब उनके डूबने की जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। इसके बाद बच्चों की खोज शुरू की तो वह बंधी में ही डूबे हुए हालात में मिले। संवाद
पिता से नहीं हो सका संपर्क
दो बच्चों की मौत के बाद उनके पिता से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। मामा धर्मराज ने बताया कि उनके पिता देवशरण अहमदाबाद गुजरात में रहकर काम करते हैं। ऐसे में उनसे संपर्क का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ठेकेदार से भी बात नहीं हो पा रही है। जिससे बच्चों की स्थिति के बारे में बताया जा सके।