फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two quintals of firecrackers recovered from a cosmetic shop, one arrested

Sonebhadra News: काॅस्मेटिक की दुकान से दो क्विंटल पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of firecrackers recovered from a cosmetic shop, one arrested
रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड रोड पर ​स्थित एक गोदाम से अवैध पटाखा बरामद कर कोतवाली ले जाती पुलि
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। धर्मशाला चौराहे के पास कॉस्मेटिक की दुकान में करीब दो क्विंटल पटाखा छिपाकर रखे गए थे। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस ने पटाखा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पिछले साल भी दीपावली से पहले रॉबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर से पटाखे की खेप पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

त्योहारों पर पटाखे की अवैध बिक्री और भंडारण को लेकर पिछले दिनों अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसमें बिना अनुमति ही पटाखे की खेप मंगाने का उल्लेख किया गया था। खबर के बाद हरकत में आए प्रशासन ने खूफिया इकाई को सक्रिय किया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला चौक के पास प्रभा गेस्ट हाउस के सामने कोतवाल माधव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कास्मेटिक की दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान वहां कुल 55 पैकेट (छोटे-बड़े बोरियों/पैकेट) में करीब 02 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दुकानदार संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने हिदायत दी कि बिना अनुमति कोई भी पटाखा बिक्री और भंडारण न करे। निर्देशों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
अस्थाई पटाखा बाजार के लिए व्यवस्था देखी
सोनभद्र। दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई पटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित स्थलों की मंगलवार को संयुक्त टीम ने जांच की। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव के नेतृत्व में टीम ने पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट के गांधी मैदार, म्योरपुर के आश्रम मोड़, अनपरा के काशी मोड़, शक्तिनगर के ज्वालामुखी मंदिर मैदान आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहां पानी की उपलब्धता, सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। संंबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम में अग्निशमन अधिकारी करण सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed