फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people riding a bike died in an accident

बाइक सवार दो लोगों की हादसे में मौत

Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two people riding a bike died in an accident
मधुपुर। राबर्ट्सगंज से नागनार हर्रैया गांव की तरफ जा रहे बाइक पर सवार दो लोग मंगलवार को शाम करीब छह बजे मधुपुर बाईपास के पास सड़क किनार खड़ी आटो से पीछे से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के नौगढ़ थाने के रिठिया अमदह निवासी रामकेवल (60) और बच्चेलाल (48) निवासी नागनार हर्रैया मंगलवार को शाम करीब छह बजे राबर्ट्सगंज की तरफ से गांव नागनार हर्रैया की तरफ जा रहे थेथ। बच्चेलाल बाइक चला रहे थे और रामकेवल पीछे बैठे हुए थे। रास्ते में मधुपुर बाईपास के पास सड़क किनारे खड़ी आटो से पीछे से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों को सिर में गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां मौजूद डा. सर्वेश ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed