फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people, including woman, died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की हुई मौत

Thu, 13 May 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two people, including woman, died in road accidents
वैनी/मधुपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बीते 12 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के सहपुरवा मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। वहीं राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खलियारी बाजार से एक बस सरईगढ़ होते हुए वाराणसी जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा सात बजे सहपुरवा मोड़ पर बस पहुंची। उसी समय एक बाइक पर दो महिलाओं को लेकर एक किशोर पहुंचा। सड़क के पटरी पर मिट्टी होने के कारण बाइक फिसल गई और एक महिला बाइक से गिर कर बस की चपेट में आ गई। इस हादसे में चन्द्रावती उर्फ राधिका पत्नी सीताराम निवासी कजियारी की मौत हो गई। मृतका अधौरा कैमूर बिहार के अमहरा में एक शादी में शामिल होकर वहां से लौट रही थी। मौके पर पहुंचे रायपुर थाना के इंस्पेक्टर विश्वज्योति राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव के समीप बुधवार की देर रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बृहस्पतिवार को कई लोग जिला अस्पताल में शव की पहचान करने पहुंचे लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed