फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people including a married woman died by hanging from a noose

Sonebhadra News: फांसी के फंदे से लटकर विवाहिता समेत दो की मौत

Sat, 15 Mar 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two people including a married woman died by hanging from a noose
जिले के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में और विंढमगंज थाना क्षेत्र जोरूखाड़ गांव में फांसी के फंदे से लटककर एक विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा पश्चिम में बृहस्पतिवार की रात में करीब एक बजे मनोज गोंड (18) पुत्र सरजू सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की मां जीरमन देवी हत्या की आंशका जता रही हैं। वहीं मनोज के साथ उसके घर एक महीने से रह रही उसकी प्रेमिका चिंता का कहना है कि मनोज से पीने खाने को लेकर रात में विवाद हुआ था। मनोज झगड़ा करके हमे कमरे से बाहर भगा दिए। कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची तो मनोज दुपट्टा के सहारे फांसी से लटके मिले।
विज्ञापन

वह ब्लेड से दुपट्टे को काटकर नीचे उतारी। इसके बाद उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिंता के मुताबिक एक शादी में मनोज से मुलाकात हुई थी। बताया कि वह और मनोज जल्द ही शादी करने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंचें प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया व डाला चौकी इंचार्ज आशीष पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमिका चिंता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव की है। गांव में शुक्रवार की देर शाम सात बजे एक विवाहिता ने अपने घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ललकी (20) पत्नी अभिषेक निवासी जोरुखाड़ छह माह पूर्व प्रेम विवाह किए थे। होली के दिन शाम होते ही युवती ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिये पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

---
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बैरिहवा टोला में पूर्व में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार पनिका (20) पुत्र बहादुर पनिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताते हैं कि बीते नौ मार्च को नशे में धूत होकर तीन लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed