{"_id":"68f922799969dad93700d1b7","slug":"two-people-including-a-child-died-due-to-snake-bite-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-136255-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सांप के डसने से बालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सांप के डसने से बालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
वैनी/घोरावल। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को सांप के डसने से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दीपावली के दिन हुईं घटनाओं से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़ (सोनबराश) गांव में सोमवार को शाम पांच बजे खेत से घर जा रहे 12 वर्षीय किशन पुत्र मन्नीलाल को सांप ने डस लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बंधा गांव में हुई। बंधा निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी अनुपमा देवी (75) को घास काटते समय सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोरावल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद