फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Maoists arrested in Jharkhand

झारखंड में दो नक्सली गिरफ्तार, सीमा पर अलर्ट

Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। नक्सलियों के बिहार और झारखंड के बंदी के एलान के दूसरे दिन भी जिले की पुलिस बार्डर पर अलर्ट रही। सीआरपीएफ और पीएसी के जवान लगातार सीमा पर कांबिंग कर रहे हैं। मंगलावार को झारखंड पुलिस ने खूंखार नक्सली विनोद और सुरेश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देशी कट्टा, कारतूस और हस्तलिखित पर्चा बरामद हुआ है। नक्सलियों ने बताया कि उन्हें संगठन की ओर से लेवी वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस की हाथों लगातार मात खा रहे नक्सली खुद की घट रही साख को बचाने के लिए माओवादियों ने बंदी के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड में कई स्थानों पर उत्पात मचाया। वहीं मंगलवार की शाम झारखंड में पुलिस ने गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ताविल सीरा गांव निवासी माओवादी विनोद और जलका गांव निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देश कट्टा, सात कारतूस, हस्तलिखित पर्चा बरामद किया। पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने बताया कि उन्हें ठेकेदारों, अधिकारियों से लेवी वसूलने और बेराजगारों को अपने साथ जोडने की जिम्मेदारी मिली थी। सोनभद्र के सीमावर्ती इलाकों में भी संगठन को मजबूत बनाने का जिम्मा मिला था। नक्सलियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग तेज करने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। मांची, सूअरसोत, चकरिया, पोखरिया, रानीडीह, पनौरा, महुली, अमरवार, अहिरबुढ़वा समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने कांबिंग की। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि जंगलों में सघन कांबिंग जारी है। संपर्क मांर्गों और जंगली रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है, ताकि नक्सली प्रवेश न कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed