फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two laborers died due to pickup overturning, many injured

Sonebhadra News: पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Wed, 01 Mar 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died due to pickup overturning, many injured
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बुधवार सुबह पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक घायल श्रमिकों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मजदूर चितरंगी के ग्रामीण इलाके से मोरवा आ रहे थे। हादसा मोरवा थाना क्षेत्र के बरवानी तिराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

रोज की तरह ग्रामीण अंचल सोठिया, देवरी, चितरंगी से पिकअप में सवार हो मजदूर मोरवा आ रहे थे। बरवानी तिराहा के कुछ दूर आगे तेज रफ्तार पिकअप का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में महिला मजदूर सुशीला अगरिया (30) व तिलकधारी गोंड (40) दोनों निवासी चितरंगी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना में 10 से अधिक मजदूर घायल हुए। चालक ददई सिंह गोंड घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक, निरीक्षक यूपी सिंह, गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव पुलिस एवं एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मोरवा भेजा गया। छह मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed