फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two killed including innocent in road accidents, eight injured

सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत, आठ घायल

Mon, 07 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two killed including innocent in road accidents, eight injured
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटनाएं राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी और जुगैल थाना क्षेत्र के जिरही माता मंदिर के पास हुईं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी मोड़ से थोड़ा आगे मिर्जापुर रोड पर आठ वर्षीय बालक मनीष पुत्र अशोक कुमार सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मनीष की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अशोक निवसी डुडुुहा ने थाने में तहरीर दी है। इसी तरह जुगैल थाना क्षेत्र के जिरही माता के मंदिर से लौटते समय ऑटो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आधा दर्जन लोग मन्नत पूरी करने जिरही मंदिर गए थे। शाम पांच बजे जैसे ही घर के लिए चले रास्ते में खोखरी डाड़ में ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिसमें ऑटो में सवार जवाहिर (65) पुत्र रघुनाथ निवासी छितिकपुरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जड़ावती पत्नी गुलाब निवासी सैलवर मध्य प्रदेश, शकुंतला पत्नी शिव टहल, बुटूली पत्नी जवाहिर, राज कुमारी पत्नी सुब्बा लाल, मन्नू देवी पत्नी विजय निवासी चौरा घायल हो गए। सभी घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed