फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two killed, four injured in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Tue, 14 May 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में रविवार की रात बभनी से बरात आई थी। बरात में शामिल हाेने के बाद बभनी निवासी कौशल किशोर (23) पुत्र धनुक प्रसाद, उसका साथी हीरालाल व जयपाल एक बाइक से सोमवार की सुबह घर लौट रहे थे। मनबसा गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने कौशल किशोर को मृत घाेषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, करमा थाना अंतर्गत मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर भरकवाह गांव के समीप बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी अजय प्रकाश, सजोर निवासी गोविंद व रामपुर बरकोनिया के धर्मदासपुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां अजय प्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो युवकों इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed