फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two interstate smugglers arrested with cannabis worth 3.30 crore being transported to Mirzapur, hidden inside a container.

Sonebhadra News: कंटेनर में छिपाकर मिर्जापुर जा रहे 3.30 करोड़ के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with cannabis worth 3.30 crore being transported to Mirzapur, hidden inside a container.
एसओजी और शाहगंज पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार गांजा तस्कर। स्त्रोत:पुलिस
सोनभद्र। कंटेनर में बनाए गए विशेष केबिन में भरकर मिर्जापुर ले जाया जा रहा 6.25 क्विंटल गांजा (अनुमानित कीमत 3.30 करोड़) बृहस्पतिवार की भोर में शाहगंज थाना क्षेत्र के गौरीशंकर के पास रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बरामद कर लिया गया। यह खेप ओडिशा के कटक से मिर्जापुर शहर में ले जाई जा रही थी। ओडिशा के रहने वाले दो अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके आधार पर आगे की जांच जारी है। महज दो दिन के भीतर मिर्जापुर गांजा पहुंचाने वाले दो गिरोहों के खुलासे के बाद तस्करी की जांच में जुटी टीमों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में शाम को इस कामयाबी का खुलासा किया। बताया कि शाहगंज पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों-वाहनों की जांच में लगी हुई थी। उसी दौरान एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कंटेनर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग से गुजर रहा है। जैत गांव के पास उन्होंने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन चालक कंटेनर लेकर शाहगंज की तरफ भाग निकला। तत्काल इसकी जानकारी शाहगंज थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को दी गई।
विज्ञापन

उनकी अगुवाई वाली टीम गौरीशंकर मंदिर के पास चेकिंग में जुट गई। यह देख चालक ने वाहन को वहां स्थित पुलिया के पहले ही रोक दिया और उस पर सवार चालक सहित दो व्यक्ति कूदकर भागने लगे। तभी वहां एसओजी प्रभारी भी पहुंच गए और घेरेबंदी कर भोर में तीन बजे के करीब दोनों को पास के भीटे से दबोच लिया। पकड़े गए ढेनकनाल (ओडिशा) थाना क्षेत्र के सरखिया कांकड़पाल निवासी दिलीप कुमार देहुरी और भुबन थाना क्षेत्र के महुलपाल निवासी संतोष साहू ने बताया कि गांजा रखने के लिए लोहे की चादर से वेल्डिंग कर एक विशेष केबिन बनाई गई है। उसे खुलवाकर देखा गया तो उसमें से छह क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed