फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two innocent sisters died by drowning in pond in sonbhadra tragic accident happened while bathing

सोनभद्र में बड़ा हादसा: ननिहाल आईं दो बहनों की पानी में डूबने से मौत, बेसुध हुई मां; पिता बोले- हम अभागे हैं

Wed, 02 Jul 2025 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 09:42 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र स्थित करौंदिया गांव में दो बहनों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों बहनें दूसरों को नहाते देख बंधी में उतर गईं। कुछ देर बाद नहीं दिखाई दीं तो लोगों ने खोजना शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी लाश निकाली गई।

विज्ञापन
Two innocent sisters died by drowning in pond in sonbhadra tragic accident happened while bathing
दो बच्चों की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में बुधवार को बंधी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों अपने ननिहाल में आई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करैलवा गांव निवासी विजेंद्र धांगर की ससुराल थाना क्षेत्र के ही करौंदिया गांव में है। विजेंद्र की पत्नी अपने दो बेटियों व एक बेटे को लेकर मंगलवार को मायके में गई थी। बताते हैं कि बुधवार की शाम अंशिका (7) अपनी बहन प्रियंका (6) के साथ घर से कुछ दूर पर स्थित चिरमनवा बंधी की ओर गई थीं। वहां अन्य लोगों को नहाते देख वह दोनों भी नहाने लगीं। 
विज्ञापन


बारिश के कारण बंधी में पानी अधिक भरा होने से दोनों बहने गहराई में चली गईं। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

काफी प्रयास के बाद बंधी में डूबी बहनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से मां, पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दहाड़ मारकर बिलखने लगा। बोला कि हम बहुत ही अभागे हैं। वहीं, रामपुर बरकोनिया एसओ हेमंत सिंह ने बताया कि डूबने से दो बहनों की मौत हुई है। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed