{"_id":"65d0e5215fd756b2c105d192","slug":"two-injured-including-fifth-class-student-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109603-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में पांचवीं के छात्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में पांचवीं के छात्र समेत दो घायल
विज्ञापन
बीजपुर/शाहगंज। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसाें में पांचवीं के छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। शाहगंज में मंदिर तिराहे के पास बाइक सवार ने छात्र को चपेट में ले लिया तो बीजपुर में अनियंत्रित कार के दुकान में घुसने से महिला घायल हो गई।
शाहगंज के जिन्होरा गांव निवासी सुनील मिश्र का पुत्र आलोक प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा में पांचवीं का छात्र है। वह शाहगंज कस्बे में ही रहकर पढ़ता है। शाम पांच बजे के करीब सब्जी लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। संकट मोचन मंदिर के पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। परिजनों ने घायल आलोक को तत्काल जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में उपचार कराया।
उधर, बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में स्थित राजाराम केसरी के जनरल स्टोर पर पोथीपाथर टोला निवासी संगीता अपने बच्चे के साथ सामान खरीद रही थी। इसी दौरान जरहा की तरफ से आ रही इंडिगो कार अनियंत्रित होकर जनरल स्टोर की दुकान में घुस गई। हादसे में संगीता (35) पत्नी सुग्रीव घायल हो गई। उसे रिहंद परियोजना स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि चालक दीपक बियार नशे में था। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।