फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including Tehsildar's Peshkar died in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में तहसीलदार के पेशकार समेत दो की मौत

Wed, 29 Nov 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two including Tehsildar's Peshkar died in road accidents
घोरावल (सोनभद्र)। सर्किल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तहसीलदार के पेशकार समेत दो लोगों की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग सड़क किनारे खड़ी पार्सल वैन से टकराकर कार सवार पेशकार की मौत हुई तो करमा थाना के तिलौली गांव में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव निवासी महेंद्र नाथ मालवीय (52) रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी तैनाती घोरावल तहसील में तहसीलदार के पेशकार के पद पर थी। बुधवार की सुबह वह कार से घोरावल जा रहे थे। केवली मय देवली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने से आए पार्सल वाहन से कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार महेंद्र नाथ को बाहर निकालकर घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार सहित अन्य तहसील कर्मी अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर सीओ अमित कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सीओ के मुताबिक महेंद्र नाथ ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखा था। कार की गति तेज थी। स्टेयरिंग मुड़ कर उनके सीने में धंस गया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में करमा थाना अंतर्गत तिलौली गांव में मंगलवार की रात हुई। मप्र के सिंगरौली जिले के महुवरिया थाना अंतर्गत चितावल गांव निवासी बलवंत प्रसाद केवट (33) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी गुलाबी देवी भी गांव के कुछ मजदूरों व रिश्तेदारों के साथ धान की कटाई करने करीब दस दिन पहले करमा के खैरपुर गांव आई थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात बलवंत अपने पुत्र श्यामजीत (8) के साथ खैरपुर आ रहा था। तिलौली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल हुए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। घायल श्यामजीत का उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन बाद होनी थी पेशकार की बेटी की शादी, तैयारियों में जुटा था परिवार
सोनभद्र। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले घोरावल तहसील के पेशकार महेंद्र नाथ मालवीय की बेटी प्रसन्ना की सात दिसंबर को शादी है। पूरा परिवार कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटा था। बुधवार को हादसे के वक्त भी पत्नी विजय लक्ष्मी शादी की खरीदारी के लिए वाराणसी गई थीं। वहीं पुत्री प्रसन्ना घर में पूजा पाठ में लीन थी। घटना के घंटों बाद भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
महेंद्र नाथ मालवीय के दो पुत्र धीरेंद्र और राघवेंद्र हैं। बड़ा बेटा धीरेंद्र दिल्ली रहकर तैयारी करता है, जबकि दूसरा बेटा मां के साथ बनारस गया था। दो भाइयों के बीच इकलौती बेटी की शादी को धूमधाम से करने में महेंद्र पूरी शिद्दत से जुटे थे। उपहार देने के लिए कार, बेड सहित अन्य सामान घर लाकर रख चुके थे। दोस्तों, रिश्तेदारों को खुद कार्ड देकर शादी के लिए आमंत्रित कर रहे थे। हादसे के बाद बेटी के हाथ पीले करने के अरमान अधूरे रह गए। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घर और पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

बेटे को मां से मिलाने जा रहा था बलंवत
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से मृत बलवंत अपने बेटे को मां से मिलाने लेकर जा रहा था। बलवंत ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सड़क पर गिरने के बाद उसके सिर में आई गंभीर चोट मौत की वजह बनी।

चार भाइयों में सबसे बड़ा बलवंत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। उसे 10 साल व 8 साल के दो बेटे हैं। पत्नी भी मजदूरी करती हैं। धान की कटाई के लिए जिले में मप्र के सीमावर्ती क्षेत्र से मजदूर आते हैं। गुलाबी भी गांव के अन्य मजदूरों व रिश्तेदारों के साथ करमा के खैरपुर आई थी, जबकि दोनाें बेटे पति के साथ घर पर थे। दस दिन तक मां से दूर रहा छोटा बेटा उनके पास जाना चाहता था। बेटे की इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए बलवंत बाइक से रात में करमा के लिए निकला था। बेटे को तो मां से मिला दिया, लेकिन खुद उनसे दूर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed