फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including girl died due to snakebite

Sonebhadra News: सर्पदंश से बालिका समेत दो की मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two including girl died due to snakebite
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में बीते 24 घंटे के दौरान सर्पदंश एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव की है। गांव में मंगलवार की सुबह घर में काम कर रही महिला लीलावती देवी (36) पत्नी दलवीर गोंड को सर्प ने डस लिया। वह साढ़े पांच बजे बाजार जाने की तैयारी कर रही थी। महिला ने धान के खाली बोरी को जैसे ही उठाया उसी में लपेट कर बैठे सर्प ने बाएं हाथ के अंगुली में दंश लिया। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाने लगे। रास्ते में ही लीलावती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है। यहां सोमवार की देर शाम एक 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने बताया कि रीता (11) पुत्री अजय बैगा सोमवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उसी दौरान पास में रखे ईंट से निकलकर सर्प ने बालिका के पैर में डंस लिया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed