फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including cleaning workers died in road accidents

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में सफाई कर्मी समेत दो की मौत

Sun, 03 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two including cleaning workers died in road accidents
दुद्घी/सलखन। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक सफाई कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटनाएं दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे क्रासिंग और चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के पास हुईं। दुद्घी में बीडीओ की विदाई समारोह से वापस लौटते समय कार ने बाइक सवार को धक्का मारा तो वहीं पटवध में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के करमडाड ग्राम पंचायत निवासी रामस्वरूप(45) पुत्र स्व. भीखन, डूमरडीहा निवासी दिलीप पुत्र विजय कुशवाहा सफाई कर्मचारी हैं। शुक्रवार की रात दोनों दुद्धी के खंड विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहे थे। रामनगर रेलवे गेट के पास पहुंचने पर सामने से आ रही कार ने बाइक में धक्का मार दिया। फिर कार अपने साइड के दाहिनी ओर 11 हजार हाईटेंशन पोल में टक्कर मार दी। इससे पास के रहवासी श्रीकांत पुत्र इंद्रमणि के छप्पर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायी, जहां रामस्वरूप की मौत हो गई जबकि दिलीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को घटना की सूचना पाकर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी दुद्धी अस्पताल पहुंच गए। वहां मुआवजा की मांग को लेकर सडकजाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और एडीओ पंचायत के हस्तक्षेप पर शांत हो गए। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, रामनगर निवासी श्रीकांत पुत्र इंद्रमणि ने अपने क्षतिग्रस्त हुए छज्जे का मुआवजा की मांग की है। पुलिस के मुताबिक कार व चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसी तरह चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित दुर्गा मंदिर के सामने शनिवार की शाम करीब चार बजे एक बाइक तेज रफ्तार में डिवाइटर से टकरा गई। इससे बाइक सवार रामदास पटेल (25) निवासी रेडिया की मौके पर ही मौत हो गई। वह पटवध में किसी काम से आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed