फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including bike riding teenager die after being hit

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two including bike riding teenager die after being hit
शक्तिनगर। एनसीएल निगाही कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर में शनिवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से नाराज लोग मुआवजे व कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अफसरों उन्हें समझा-बुझाकर करीब पांच घंटे बाद शांत कराया।
विज्ञापन


नवानगर (मप्र) थाना क्षेत्र में एनसीएल निगाही कोयला परियोजना का आवासीय परिसर स्थित है। नवानगर टीआई कपूर त्रिपाठी ने बताया कि अनपरा के डिबुलगंज निवासी समीर वर्मा (18) और बनौली बैढ़न निवासी विकास वर्मा (16) पल्सर बाइक से नवानगर से निगाही काॅलोनी होते हुए बनौली जा रहे थे।
विज्ञापन

निगाही ऑफिसर्स क्लब के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चला रहे समीर वर्मा की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विकास ने वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद पीड़ित परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम को बुलाना पड़ा। तहसीलदार के समझाने पर किसी तरह धरना समाप्त हुआ। इसके पश्चात पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed