फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including bike rider killed in road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो की मौत

Tue, 06 Feb 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two including bike rider killed in road accident
बभनी। क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर बैरागो मोड़ के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो युवकों की मौत हो गई। सड़क की खोदाई के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन

बीजपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता (35) पुत्र लालजी अपनी बाइक से रेणुकूट गया था। उधर से वह देर रात अपने घर लौट रहा था। बैरागो मोड़ के पास गांव के ही हल्दी मंडप कार्यक्रम से दो युवक प्रेमलाल और रविंद्र कुमार सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच संजय के अनियंत्रित बाइक से प्रेमलाल और रविंद्र को धक्का लग गया। इस घटना में बाइक सवार संजय और पैदल सड़क पर चल रहे प्रेमलाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायलावस्था में रविंद्र को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक, संजय पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। संजय को दो लड़की और एक लड़का है। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि संजय परिवार के लिए सहारा थे। वहीं, पति की मौत से पत्नी संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पति की मौत से वह बेसुध पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ प्रेमलाल की मौत से माता दिलबस का हाल बुरा हो गया है। प्रेमलाल दो भाइयों में सबसे छोटा था। यह कक्षा 10 में पढ़ता था। पुत्र की मौत से उसके माता-पिता के सपने अधूरे रह गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोदी गई सड़क बनी दुर्घटना का कारण
बभनी। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के हर घर नल योजना के तहत खोदी गई सड़क सोमवार की रात में हुई हादसे का कारण माना जा रहा है। यदि सड़क के गड्ढे भर होते तो शायद हादसे में दोनों की जान न गई होती। क्षेत्र के नधिरा- बखरिहवां मार्ग पर सड़क को बीचों बीच खोद दिया गया है और सड़क पर खोदे गए गड्ढे को नहीं भरा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार खोदे गए गड्ढे से अनियंत्रित हो गया और पैदल जा रहे लोगों से टकरा गया। इससे यह घटना हो गई। यदि सड़क के गड्ढे भर दिए गए होते तो शायद यह घटना ही नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed